Monday, August 5, 2013

मेरा भजन

है दुनिया उसीकी जमाना उसीका 
श्रवण कर  के जो हो गया हो गुरु का ll

लुटा है जो खोजी सच के सफ़र में 
है जन्नत गुरुद्वारा उसकी नजर में 
उसी ने है लूटा मजा जिन्दगी का 
श्रवण कर  के जो हो गया हो गुरु का ll 

है सजदे के काबिल हर वह दीवाना 
जो बन गया है गुरु का खजाना 
करो यारो इज्जत उसकी दीवानगी का 
श्रवण कर  के जो हो गया हो गुरु का ll 

गुरु आज्ञा में रहना जिसकी अदा 
ध्यान और मनन जिसकी क्रिया है
सताएगा क्या गम उसे जिन्दगी का 
 श्रवण कर  के जो हो गया हो गुरु का ll
 
है दुनिया उसीकी जमाना उसीका 
श्रवण कर  के जो हो गया हो गुरु का ll


No comments:

Post a Comment